''तनु और मनीषा आंटी''
आँचल ने तनु को बताया था की मनीषा आंटी उसकी बचपन से ही देखभाल कर रही हैं |......अब इससे आगे
तनु ने रात को आँचल से कहा की वो सुबह जल्दी उठकर मोर्निंग walk के लिए जाएगी पर वो जल्दी न उठ सकी सुबह को उसकी नींद एक छोटे से पपी ने खोली छोटा सा पपी उसकी रजाई खीच कर उसे उठा रहा था |

तनु ने देखा की बहुत दिन निकल आया है सूर्यदेव भी अपने पूरे वेग के साथ निकल रहे हैं |तनु ने आज से पहले उस छोटे से पपी को नहीं देखा था |तभी आँचल आ गयी उसने कहा जिमी छोटा पपी आँचल के पास आ गया आँचल ने तनु को बताया की जिमी बहुत टाइम से मिल नहीं रहा था न जाने कहाँ चला गया था |आज न जाने कहाँ से आया है |फिर आँचल तनु से बोली की आंटी तुम्हे याद कर रही थी |वो बहुत बार रूम में आई पर तुम सो रही थी |
तनु आंटी से मिलने उनके रूम में गयी दरवाज़ा थोडा सा खुला हुआ था तनु ने देखा की एक केतली अपने आप गिलास में coffee ड़ाल रही हैं |तनु ये देख कर वापस अपने रूम में आ गयी | थोड़ी देर में मनीषा आंटी आई और
तनु से बोली की तुम मेरे रूम में आई थी तनु कुछ कहती मगर तभी आँचल वहा आ गयी और उसने कहा नहीं आंटी जिमी होगा क्या वो वापस आ गया मनीषा आंटी ने कहा फिर आँचल से ये भी कहा की जिमी को मुझसे थोडा दूर ही रखना |बाद में मनीषा आंटी के जाने के बाद आँचल ने बताया की आंटी को जिमी बिलकुल पसंद नहीं है |और जिमी भी आंटी से बहुत डरता है वो उनको देख कर छुप जाता है|
तनु न जाने आज कुछ उदास सी है उसके मन में कुछ पंक्तिया सी उठ रही हैं |
''ना जाने आज दिल उदास सा क्यूँ है ,आज किसी के पास सा क्यूँ है
जीते हैं ख़ामोशी के साए में ,ना जाने आज किसी का अनकहा पैगाम
सा क्यूँ है ''

No comments:
Post a Comment