COPY CODE SNIPPET its tym to lyf moments (IMAGINARY STORY ): mano ya na mano (aapkey anmol pal)AISA BHI HOTA HAI

Sunday, May 29, 2011

mano ya na mano (aapkey anmol pal)AISA BHI HOTA HAI



                                                        ''ऐसा भी होता है ''


की सुबह छ: बजे ही ''door बेल'' बजती है,घर के अंदर सब गहरी नींद में सोये हैं |रीना उठती है अंदर से ही पूछती है ,''कौन है'' बहार से एक आवाज़ आती है |''भाभी मैं'', रीना को समझ नहीं आया की ''मैं '' कौन जल्दी से गाउन के उपर ही चुन्नी डाल कर बहार जाकर देखा |

बाहर कोई जाना पहचाना सा चेहरा लगा ,वैसे भी नींद में तो कुछ भी समझ नहीं आता |''जी कहिये'' भाभी आपने मुझे पहचाना नहीं मै रवि ,हाँ आओ ना ,रीना ने  उसको drawing room में ले जाकर बैठा दिया | फिर  रवि  बोला भाभी ज़रा ''भैया'' को बुला दो|

रीना ने डरते -डरते सुधाकर को जगाया ,''सुनो कोई दूर के तुम्हारे जानपहचान के आये हैं''|सुधाकर को कोई नींद से जगाये मतलब उसकी ''शामत'' और आज लग गया ''रीना का नंबर''| बड़ी मुश्किल से सुधाकर ने जाकर देखा ,मूड ऑफ हो गया,वह इन सबसे दूर भागते हैं |

रीना को नहीं मालूम की उन दोनों की क्या बाते हो रही हैं ,रीना kitchen में गयी और चाय -नाश्ता लगाकर drawing room में ले गयी |सुधाकर चाय -नाश्ता देख कर वहां से उठ कर चले गए |

रीना ने रवि से पूछा की घर पर सब ठीक हैं ना?,नहीं मम्मी की तबियत बहुत ख़राब है,रवि ने कहा|रीना बहुत दु:खी हुई,फिर सुधाकर आये और उन्होने रीना को बताया की ''रुपयों'' के लिए कह रहा है |

रीना ने कहा की दे दो जिन्दगी का सवाल है ,सुधाकर बोले ठीक है ,तुम कह रही हो तो दे देता हूँ |सुधाकर ने रूपये दे दिए |और सुधाकर अपने ऑफिस चले गए ,अभी सुधाकर को रवि को रूपये दिए ज्यादा वक़्त नहीं हुआ था , की सुधाकर के सामने 'रवि  की मम्मी बिलकुल सही सलामत बैठी हैं' |और वो भी पैसे लेने आई हैं,रवि की 'शादी' के लिए|  

अब सोचिये की सुधाकर की क्या हालत हुई होगी ??सुधाकर बिलकुल स्तब्ध रह गए ,झट से उठे ,और ऑफिस की बैक साइड में जाकर रीना को फ़ोन लगाया |और सारी बात बताई की,कहीं रीना ज्यादा emotional हो कर अपने पास से भी रूपये ना दे दे |

रीना और सुधाकर को पैसे जाने का दुःख नहीं है,जितना की ऐसे 'लोगो' को देख कर हुआ, की पैसे के लिए लोग क्या -क्या करते हैं |''पैसा आराम से बैठे -बैठे मिले, उसके लिए ज़रा सी महनत ना करनी पड़ जाए'' काश कोई  ''beware'' का बोर्ड 'ऐसे लोगो' के लोगो के लिए के लिए भी होता |

@चलते -चलते में मशहूर पंक्तिया 

चलते -चलते =मिलती है अच्छी दोस्ती खुश नसीबो को 
                       मेरी किस्मत से जलना छोड़ दो 
                       अगर तमन्ना हो मेरे दोस्त से मिलने की 
                       तो बस अपनी नज़र आइने की तरफ मोड़ दो ||     

           

flower Orkut scraps  

No comments:

Post a Comment

hello