''ऐसा भी होता है ''
की सुबह छ: बजे ही ''door बेल'' बजती है,घर के अंदर सब गहरी नींद में सोये हैं |रीना उठती है अंदर से ही पूछती है ,''कौन है'' बहार से एक आवाज़ आती है |''भाभी मैं'', रीना को समझ नहीं आया की ''मैं '' कौन जल्दी से गाउन के उपर ही चुन्नी डाल कर बहार जाकर देखा |
बाहर कोई जाना पहचाना सा चेहरा लगा ,वैसे भी नींद में तो कुछ भी समझ नहीं आता |''जी कहिये'' भाभी आपने मुझे पहचाना नहीं मै रवि ,हाँ आओ ना ,रीना ने उसको drawing room में ले जाकर बैठा दिया | फिर रवि बोला भाभी ज़रा ''भैया'' को बुला दो|
रीना ने डरते -डरते सुधाकर को जगाया ,''सुनो कोई दूर के तुम्हारे जानपहचान के आये हैं''|सुधाकर को कोई नींद से जगाये मतलब उसकी ''शामत'' और आज लग गया ''रीना का नंबर''| बड़ी मुश्किल से सुधाकर ने जाकर देखा ,मूड ऑफ हो गया,वह इन सबसे दूर भागते हैं |
रीना को नहीं मालूम की उन दोनों की क्या बाते हो रही हैं ,रीना kitchen में गयी और चाय -नाश्ता लगाकर drawing room में ले गयी |सुधाकर चाय -नाश्ता देख कर वहां से उठ कर चले गए |
रीना ने रवि से पूछा की घर पर सब ठीक हैं ना?,नहीं मम्मी की तबियत बहुत ख़राब है,रवि ने कहा|रीना बहुत दु:खी हुई,फिर सुधाकर आये और उन्होने रीना को बताया की ''रुपयों'' के लिए कह रहा है |
रीना ने कहा की दे दो जिन्दगी का सवाल है ,सुधाकर बोले ठीक है ,तुम कह रही हो तो दे देता हूँ |सुधाकर ने रूपये दे दिए |और सुधाकर अपने ऑफिस चले गए ,अभी सुधाकर को रवि को रूपये दिए ज्यादा वक़्त नहीं हुआ था , की सुधाकर के सामने 'रवि की मम्मी बिलकुल सही सलामत बैठी हैं' |और वो भी पैसे लेने आई हैं,रवि की 'शादी' के लिए|
अब सोचिये की सुधाकर की क्या हालत हुई होगी ??सुधाकर बिलकुल स्तब्ध रह गए ,झट से उठे ,और ऑफिस की बैक साइड में जाकर रीना को फ़ोन लगाया |और सारी बात बताई की,कहीं रीना ज्यादा emotional हो कर अपने पास से भी रूपये ना दे दे |
रीना और सुधाकर को पैसे जाने का दुःख नहीं है,जितना की ऐसे 'लोगो' को देख कर हुआ, की पैसे के लिए लोग क्या -क्या करते हैं |''पैसा आराम से बैठे -बैठे मिले, उसके लिए ज़रा सी महनत ना करनी पड़ जाए'' काश कोई ''beware'' का बोर्ड 'ऐसे लोगो' के लोगो के लिए के लिए भी होता |
@चलते -चलते में मशहूर पंक्तिया
चलते -चलते =मिलती है अच्छी दोस्ती खुश नसीबो को
मेरी किस्मत से जलना छोड़ दो
अगर तमन्ना हो मेरे दोस्त से मिलने की
तो बस अपनी नज़र आइने की तरफ मोड़ दो ||
