COPY CODE SNIPPET its tym to lyf moments (IMAGINARY STORY ): mano ya na mano (v) part (STORY)

Saturday, March 5, 2011

mano ya na mano (v) part (STORY)

महिमा ने तनु को बच्चे की तरह गोद में उठा लिया |और उसको लेकर
दूसरी दुनिया में चली गयी तनु ने देखा की वो एक फूलो के बेड पर है 
और उसके चारो और परियो जैसी युवतिया हैं |सब उसकी देखभाल 
कर रही हैं |अचानक उसे फिर से लगा की वो मोटी हो रही है|और 
फिर वो बेहोश हो गयी|और जब वो जागी तो उसने देखा की उसने 
Friends18.com Orkut MySpace Hi5 Scrap Images
एक अद्भुत बालक को जन्म दिया है |जिसे एक परी ने उठा रखा है | 


तभी महिमा वहा आ गयी उसने तनु से कहा की अभी तुम्हे और 
तुम्हारे बालक को अलग रहना पडेगा |तनु वहा से अनंत की और 
Nature scraps, nature pictures and images for orkut, myspace, blogs, forums
निकल पड़ी | वह चलती ही जा रही थी उसे न जाने कितना समय 
हो गया था |वो रास्ता ख़त्म ही नहीं हो रहा था |तनु बिना कुछ खाए
पिए आगे बढती ही जा रही थी |उस कभी न ख़त्म होने वाले रास्ते पर |        


Nature scraps, nature pictures and images for orkut, myspace, blogs, forums
निकल पड़ी |रास्ते मे उसने एक जगह देखा की उसकी जैसी
हजारो तनु खड़ी हैं |वह घबरा कर रोने लगी उसके रोने से हजारो 
तनु वाले प्रतिबिम्ब बिखर गए एक आवाज़ सी हुई तनु ने देखा 
तो वह वहांअकेली थी |उसने सामने देखा तो राह दो भागो मे 
बटी थीअब तनु को उन दो रास्तो मे से एक रास्ता चुनना था|
उसने सोचा की पहले मैएक रास्ते पर जाकर देखती हूँ |अगर 
रास्ता ठीक लगेगा तो उसी पर बढाती जाउंगी नहीं तो वापस
    आकर दूसरे रास्ते पर निकल जाउंगी |यह निर्णय करके उसने
एक राह पकड़ ली |उसे आगे जाने पर चारो तरफ बर्फही बर्फ 
दीखाई दी |उसे ठण्ड लगने लगी तभी राजन जैसा  दीखने 
वाला एक युवक वहां आया उसने तनु का हाथ पकड़ लिया 
और फिर वो तनु को एक गुफा मे ले गया |उस गुफा मे 
अँधेरा ही अँधेरा था |पर तनु सब देख पा रही थी|तनु ने 
राजन की तरफ देखा पर वहां कोई नहीं था |तभी तनु 
ने वहां किसी के आने की आहट सुनी वह एक पत्थर के पीछे 
छुप गयी |उसने देखा की एक अजीब सा दीखने वाला व्यक्ति 
वहां आया उसके हाथ मे एक पींजरा है उसमे एक खुबसूरत 
पक्षी कैद है |उस व्यक्ति ने गुफा की की दीवार खिसकाई 
और उस पिंजरे को वहां छुपा दिया |तनु को लगा की मानों
वो किसी परी कथा मे आ गयी है |साथ ही वो ये भी सोचने 
लगी की उसकी क्या मंजिल हो सकती है |तभी तनु को अपने 
घर की याद आ गयी तो उसकी आँखों के सामने उसका मानों 
घर ही प्रकट हो गया | 
Nature scraps, nature pictures and images for orkut, myspace, blogs, forums
उसकी आँखों के सामने पिक्चर की तरह सब दीखाई दे रहा था|
 उसने देखा की राजन और उसके जैसे दीखने वाली तनु दोनों आपस 
मे बाते कर रहे हैं |तनु ने हाथ बढ़ा कर राजन को छुआ तो राजन 
पीछे देखने लगा उसे कुछ दीखाई नहीं दिया उसने सामने बैठी 
तनु से कहा की मुझे ऐसा लगा की तुमने मुझे पीछे से छुआ है
पर तुम तो मेरे सामने बैठी हो |और तभी तभी तनु ने देखा की ......!!!
to be continued

6 comments:

hello