''Mudra''
मुद्रा मल्टीप्लेक्स के ग्राउंड फ्लोर पर रहती है, रोड उसके घर से बिलकुल साफ़ दिखाई देती है । सुबह का टाइम है , मनु , ऑफिस के लिए निकल गए हैं, और साथ में अपना टिफिन ले जाना नहीं भूले, वो कभी भूलते भी नहीं, उनको मुद्रा के हाथ खाना बहुत लाइक है :) :)
पूरे दस साल हो गए उसको यही रूटीन फॉलो करते-करते, तभी रोड पर से एक युवती अपने साल भर के बच्चे को लेकर निकली। मुद्रा के दिल में एक हूक सी उठ गयी। उसने मन ही मन ये तय कर लिया की आज वो मनु से बात करके रहेगी। दिन अभी बाक़ी है,काम वाली बाई घर कासारा काम निपटा कर चली गयी थी । पूरा दिन मुद्रा ने यू ट्यूब पर विडियो देख कर गुज़ारा , शाम के छह बज रहे थे , मनु के आने का टाइम हो रहा है ,यह देखकर मुद्रा बाथरूम में चली गयी और ठंडे पानी की छीटे अपने फेस पे मारके बैडरूम में आ गयी। उसने मनु के पसंद लाइट ग्रीन कलरकी साड़ी पहनी,अपने लंबे बालों की ढीलीसी छोटी बना ली और उसमे एक गुलाब की कली लगा ली। लाइट पिंक कलर की लिपस्टिक लगा कर उसने अपने आप को फाइनल टच दे दिया , आज वो किसी अप्सरा से काम नहीं लग रही थी, पर उसके चहेरे पे एक उदासी साफ़ दिखाई दे रही थी ।
रात का डिनर उसने यू ट्यूब देखते -देखते बना लिया था , पोसत के दम आलू , पाइनएप्पल रायता ,कश्मीरी पुलाव, और स्वीट डिश में ठंडी रबड़ी थी । अभी वो टेबल लगा कर हटी ही थी की डोरबेल बजी, उसने दरवाजा खोला तो सामने मनु खड़े है अपनी वही चित -परिचित मुस्कान लिए हाय ''स्वीट हार्ट '' बोलकर अंदर आ गए फिर सीधा बाथ रूम में चले गए। फ्रेश हो कर नाईट सूट पहन कर आये और आते ही बोले बहुत भूख़ लगी है आज क्या बनाया है ? फिर मुद्रा की ओर देख कर बोले, आज क्या घायल करने का इरादा है तुम्हारा ? मुद्रा ने फीकी मुस्कान के साथ , पोस्ट दम आलू का कैसरोल खोला और मनु को परोस दिया । मनु को वाकई में बहुत भूख लगी थी,उन्होंने रोटी उठा कर अपनी प्लेट में रखी और बहुत मन लगा कर खाने में खोते हुए खाना खाने लगे।
खाना बहुत शांति के साथ फिनिश हो गया। मुद्रा ने बस आधा -अधूरा ही कहना खाया। मुद्रा उठी और ठंडी -ठंडी रबड़ी फ्रिज से निकाल लायी ।'वाह -वाह राबड़ी भी है ',मनु ने फ्लाइंग किस देते हुए स्वीट डिश अपने हाथ में ले ली। मुद्रा को मुह लटकाये बैठा देखकर , मनु खाना छोड़ कर मुद्रा से बोले क्या हुआ ?मुद्रा बिना भूमिका बंधे बोली मनु मुझे तुमसे बात करनी है । तभी मनने बिना कुछ कहे एक रिपोर्ट मुद्रा के सामने कर दी , मुद्रा ने देखा तोह उसके होश उड़ गए अब - अब वो कभी माँ nahiiii :(
फिर अपने इमोशन पे काबू रख कर बोली कोई नहीं हम एक बच्चा अडॉप्ट कर लेंगे। बचे तो भगवन का रूप होते है ।मनु ने मुद्रा को बाहों में भर लिया ।
चलते - चलते =
उम्र अपने हसीन ख्वाबों की मैंने तो तेरे प्यार को दे दी...
नींद जितनी थी मेरी आँखों में सब तेरे इंतज़ार को दे दी
नींद जितनी थी मेरी आँखों में सब तेरे इंतज़ार को दे दी


No comments:
Post a Comment