''kaartik''
कल कार्तिक के 10th class के रिजल्ट निकलने वाले हैं,उसने आज लग -भग शहर के सभी मंदिरों में मत्था टेका था|और सब ''भगवान्'' से एक ही बात कही थी,की मुझे ''merit'' में नंबर वन मिले |कार्तिक में नंबर वन का एक अलग सा ही जूनून है,वह हर जगह नंबर वन ही चाहता है |
अगले दिन रिजल्ट नेट पर देखा,उसकी नंबर वन की प्रति जो उसका जूनून था,वह पूरा हुआ था|और इसी के साथ यह जूनून और भी बढ़ गया|सबसे पहले मम्मी,पापा को वही विश करता,मार्केट में उसके लिए ही सबसे पहले चीज ली जाती|कभी -कभी कार्तिक के मम्मी पापा उसका यह जूनून देख कर डर जाते थे|
और इसी तरह उसने 11th class पास करके 12th में admission ले लिया,इस बार कपिल ने उसकी क्लास में न्यू admission लिया था,और जल्द ही कार्तिक को पता चल गया,की मुकाबला टक्कर का है|अब तो कार्तिक सब कुछ भूल कर केवल पढाई में खो गए|
और आज उसका बोर्ड का लास्ट पेपर था,अब तो बस कार्तिक को रिजल्ट निकलने का इंतज़ार था |और वह दिन भी आ गया,सुबह से ही नेट पर बैठ गया था,और ज्यूँ ही उसने रिजल्ट देखा ..................|वह मेरीट लिस्ट में सबसे लास्ट नंबर पर था ...........|
उसके दिल में जो आया उसे मै यहाँ नहीं लिख सकती |मगर कार्तिक के मम्मी -पापा को उसको संभालना बहुत ही मुश्किल हो गया|कॉलेज इम्तिहान मे अगर आप थोडा पीछे हो जाते हैं,तो कोई बात नहीं जिंदगी तो कदम -कदम पर इम्तिहान लेती है,उसमे पास होना बेहद जरुरी होती है| ''शरीर वर्चस्व है''take care.
@चलते-चलते=मे कुछ मशहूर पंक्तिया
हर नमी मे कुछ तो कमी रहेगी
आंखे थोड़ी शबनमी तो रहेंगी
जिंदगी को आप जितना भी संवारिये
कोई ना कोई कमी तो रहेगी ||

No comments:
Post a Comment