
''वीणा''
यह बात 1975 की है,वीणा एक महानगर में रहती थी|तब वह सात,आठ साल की रही होंगी,उनके साथ खेलने के लिए कोई नहीं था |उनके मम्मी,पापा दोनों जॉब करते थे,स्कूल से आने के बाद वो बहुत बोर होती थी|जल्दी ही वीणा के समर विकेशन स्टार्ट हो गए ,अब तो सारा दिन घर पर ही बिताना था|उन दिनों ''holiday home work'' nahi मिलते थे|
अब तो उन्होने एक ही गेम अपना लिया की, वो बालकनी में खड़ी हो जाती और आती जाती कार के नंबर देखती उनको एक कॉपी में नोट करती,धीरे -धीरे उनको इस खेल में बहुत मज़ा आने लगा|उनके परेंट्स सुबह सात बजे घर से निकलते, और रात को नौ बजे तक घर आते थे|
वीणा जब दिन में सो जाती थी,तो रात को देर तक बालकनी में रहती थी|और फिर अपना वही, कार का नंबर नोट करने वाला गेम खेलती रहती थी|वो महानगर पूरी रात चलता था,एक बार उनके सामने के घर के लोग कही गए थे,और उनके घर के सामने एक कार रुकी उसमे से कुछ लोग उतरे,और उनके घर में जाकर उनका कीमती सामन उठा कर ले गए|
वीणा ये सब देख रही थी,उन्होने उस कार का नंबर नोट कर लिया|अगले दिन उनके घर के सामने रहने वाले लोग वापस आ गए,वीणा उनका नाम नहीं जानती थी|उस दिन सन्डे था वीणा के मम्मी,पापा घर पर ही थे,उस घर में बहुत bheed देख कर वीणा के पापा वहा गए,और साथ में वीणा को भी ले गए|तब रास्ते में चलते-चलते वीणा ने पापा को अपना नंबर नोट करने वाले गेम के बारे में बताया|
वहा जाकर उनको पता चला की कोई कार में आया था,और सारा कीमती सामान ले गया,और उसके साथ ही उनके कीमती कागज़ भी चले गए,जो उनके लिए गहनों से भी ज्यादा कीमती थे|तब वीणा के पापा ने बताया की वीणा ने उस कार का नंबर नोट किया है,उस नंबर को ढूंडा गया,जल्द ही वो नंबर मिल गया|और उन पडोसी दास बाबु के कीमती कागज़ भी मिल गए |वीणा को बहुत वाह-वाही मिली,उनके इस गेम ने किसी को ढेर सी खुशिया दे दी |
@चलते-चलते में हम सब की जानी-पहचानी पंक्तिया
यूँ तो बहुत कुछ है मेरे पास
फिर भी कुछ कमी सी है
घिरा हूँ,चारो तरफ से मुस्कराते चेहरों से
फिर भी जिंदगी में उजाले भरने वाली
उस मुस्कराहट की कमी सी है
दिख रही है पहचान अपनी तरफ उठती
हर नज़र में, फिर भी दिल को छु लेने वाली
उस निगाह की कमी सी है
गूंजता है हर दिन,नए किस्सों और कोलाहल
और ठहाको से, फिर भी कानो में गुनगुनाती
उस ख़ामोशी की कमी सी है
बढ़ रहे हैं,मेरे कदम पाने को नई मंजिले
फिर भी इन हाथो से छूट चुके
उन नरम हाथों की कमी सी है ||

No comments:
Post a Comment