harshita
हरतालिका तीज की ही बात तब, जब हर्षिता निधि के घर गयी थी और उसने वही उसके साथ अपना बायना निकाला था । अभी तक तो वो अपनी सास के साथ ही सारे त्यौहार मानती आयी है , शादी के बारह साल बाद सास के जाने के बाद ही वो आज अपनी अतरंग सहेली के साथ अपना कोई त्यौहार शेयर कर रही है । अपनी सास की याद आते ही उसके नेत्र सजल हो उठे हमेशा अपनी बेटी की तरह ही उसको प्यार किया कितना लाड लड़ा कर उसको अपने हाथों के बने पकवान बना - बना कर खिलाती थी , उसने अपने पलले से अपनी दोनों आँखों को पौछते हुए सोचा उसके एक ही पुत्र है , एक बेटी को कितना तरस रही है काश उसकी सास ही उसकी पुत्री बन कर आ जाये ।
''मौसी'', तभी पायल ने उसको आवाज़ लगायी, '' निधि की बेटी पायल बिलकुल निधि की ही ज़ीरॉक्स लगती है'' बड़े दिनों बाद आज उसके होठों पे आयी स्माइल आयी है । हर्षिता उठ कर रूम से निकल कर बहार लॉबी में आ गयी और अपनी सवालिया दृष्टि पायल पे टिका दी , मौसी की नज़रों में सवाल देखकर पायल बोली आपको अपनी ड्रेस दिखानी है , देखिये न मेरी ये ड्रेस 'हरे रंग का शनील का ईवनिंग गाउन बहुत प्यार लग रहा था ' उसने पायल का चेहरा अपने हाथों में ले कर कहा ' इसे पहन कर बड़ी प्यारी लगी मेरी गुड़िया ' । तभी अनुपम की पास आती आवाज़ सुनाई दी ' क्या बात हो रही है मौसी भांजी में ? दोनों मौसी भांजी ये बात सुन कर एक दूसरे को देख कर हंस पड़ी । तब तक टेबल पे महाराज ने कहना लगा दिया था , सभी लोग एक साथ डिनर के लिए डाइनिंग टेबल की और बढ़ चले ।
निधि ने हर्षिता के कान में आकर कहा सुन, तुझसे कुछ बात करनी है सुन के जाना , भोजन से निमट कर दोनों सहेलिया हाथ पकड़ कर लॉन के कोने में आ गयी वही निधि ने उसे बताया की पायल ने लड़का पसंद कर लिया है , और अब पायल के पापा अतुल को मनाने का जिम्मा तेरा है , वो तेरी कितनी सुनते है प्लीज करेगी न मेरा ये काम , उसने कहा ऐसा क्यों कह रही है अतुल तो तुम्हारी भी सुनते है तुमको कितना चाहते है ॥ निधि बोली तू ऐसा समझती है , तो चल में ही बात करके देखती हूँ पर तो भी मुझसे कनेनेक्ट रहना हाँ मेरी प्यारी सखी मेरे साथ ही हूँ , और देखना सब ठीक होगा , लड़का अच्छा है और पायल को पसंद है , घर अच्छा है और सबसे बड़ी बात की वो लड़का भी पायल को लाइक करता है तो सब ठीक ही होगा और तुझको ' सास बनने की बधाई एडवांस में ' और दोनों सहेलिया सजल नयन लिए एक दूसरे से लिपट गयी ।
चलते - चलते = मौसम में मस्त अजब सी ख़ुमारी छा रही है..!!
सुना है कि मोहब्बत की "फरवरी"आ रही है..
No comments:
Post a Comment