
''वैशाली''
वैशाली थोड़ी सावली सी है,वह अपने रंग के कारण थोडा upset सी रहती है|वह एक कम्पनी में जॉब करती है,ऑफिस आते -जाते समय जब भी वह गोरे चिट्टे अनिमेष को देखती उसकी निगाह ठहर जाती थी|उसे अनिमेष इस दुनिया के ऐसे इंसान लगते, जिसे उपर वाले ने तबियत से रंग और रूप के साथ-साथ लम्बाई भी दिल खोल कर बख्शी हो,अपने भूरे बालो और काली आँखों के साथ अनिमेष भी वैशाली को देखते थे,मगर उडती नज़र से|
एक बार वैशाली थोडा जल्दी में थी,और इस हडबडाहट में सामने से आते अनिमेष के साथ उसकी टक्कर हो गयी वैशाली का बैग नीचे गिर गया,अनिमेष ने उठाया और सॉरी बोलते हुएय वैशाली को दे दिया,वैशाली झट से बोल पड़ी''अजी आप क्यों बोलोगे सॉरी''सॉरी तो हमारी ''है जी'' अनिमेष जोर से हस दिए, और पलट कर बोले ''अजी दोनों की है जी''|
उस दिन पूरा समय वैशाली के मन में ''राग मल्हार'' गूंजता रहा,साथ बैठी मोहनी ने वैशाली से पूछा की लंच करने नहीं चल रही??तो वैशाली बोली आज भूख नहीं है,फिर मोहनी से बोली की चल आज कही चलते हैं,मोहनी बोली ''पागल'' हुई है क्या, पता नहीं तुझे की ''inspection'' होने वाला है|नाजाने आज वैशाली पर क्या जादू हो गया था,कौन सा जूनून छा गया था,मोहनी से बोली.........सब कुछ भूल जा और चल आज खूब इंजॉय करेंगे |
दोनों सहेलिया ऑफिस से छुट्टी ले कर माल की तरफ निकल पड़ी,वहां पर दोनों ने खूब शौपिंग की,फिर आइसक्रीम खाने लगी दोनों,तभी वैशाली ने देखा की सामने से अनिमेष चले आ रहे हैं,जल्दी से अपनी आइसक्रीम भी मोहनी को पकड़ा दी|अनिमेष वैशाली के पास आकर रुक गए और बोले ''अजी अपना नाम बता दीजिये जी''वैशाली बोली ''अजी अपना नाम तो वैशाली है जी''अब आप भी अपना नाम बता दीजिये जी??अनिमेष ने कहा की आपका नाम बड़ा अच्छा है जी,फिर बोले आप जॉब करते हो जी??वैशाली ने हाँ में सर हिला दिया,अनिमेष थे की ''रैपिड fire round'' किये जा रहे थे,बोले घर में कौन -कौन है जी ये भी बता दीजिए??वैशाली थी की सब बताये जा रही थी,किसी स्टुडेंट की तरह,सब पूछ कर अनिमेष यह जा और वह जा|वैशाली हतप्रभ सी खड़ी रह गयी| क्रमश:
@चलते- चलते= कुछ मशहूर पंक्तिया
मुझसे पूछा किसी ने दिल का मतलब क्या है??
मैने हस कर कह दिया,ठिकाना उसका......
फिर पूछा उसने,सच बताओ की जिंदगी की ख़ुशी क्या है??
तब कहा मैने की मुस्कराना उसका.....
उसने पूछा सुहानी शाम किसी कहते हैं??
मैने कहा शर्मना उसका........
किसी ने जो पूछा मुझसे की मौत किसी कहते हैं??
तो मैने आंखे पोछ कर कहा जिंदगी में तनहा छोड़ जाना उसका ||
yr itna sad q likhti ho..! :'(
ReplyDelete