COPY CODE SNIPPET its tym to lyf moments (IMAGINARY STORY )

Sunday, May 8, 2016


Nature scraps, nature pictures and images for orkut, myspace, blogs, forums

                        "मार्मिक"
 धरा, और मार्मिक बचपन के दोस्त हैं पर  ,मार्मिक ने कभी धरा को,दोस्त से अतिरिक्त कुछ नहीं माना।पर आज,मार्मिक धरा को अपलक दृष्टि से देखता रह गया,धरा ने स्काईब्लू कलर का ईवनिंग गाऊन पहन  रखा था,उस पर कंधे तक उसके खुले बाल,पिंक लिप्स सबसे बड़ी बात उसका दूधिया रंग जिसे देखकर लगता है मानो शीतलता की बरसात हो रही हो....
मार्मिक जब रात को बैड पे लेटा, तो उसकी आँखों के सामने धरा का चेहरा घूमता रहा । रात को न जाने किस वक्त उसको नींद आई होगी,सुबह में उसने सोचा । मार्मिक को अपने दोस्तों की बात याद आ गई,"जब रात को किसी लड़की का चेहरा सोने ना दे तो समझ लो कि यारों,प्यार हो गया है" ना जाने क्यों मार्मिक के चेहरे पर एक दर्द भरी मुस्कान खेल गई...
मार्मिक,अपनी फेवरेट जगह "हिल पाइन्ट" पर पहुँच गए,और अपनी दोनों बांहें फैला कर मानों बहती पुरवा हवा को अपनी बाँहों में भर लेना चाहते थे,उसमें उनको अपनी धरा का अहसास जो हो रहा था ।"हिल पाइन्ट" से वापस लौटते वक्त मार्मिक ने अपनी  बाइक धरा के घर की तरफ मोड़ ली ....

धरा, अपने घर की छत पे खडी,दूर से ही दिखाई दे रही थी । शायद,"वो" 'सन सैट' देख रही थी । मार्मिक के हाथ डोरबेल की तरफ बढे ही थे, कि,छत से नीचे झाँकते हुए, चिहुँक कर धरा की आवाज आई 'ओ मार्मिक' तुम ! अभी आती हूँ । धरा ने झट से नीचे आकर पट से डोर खोल दिया , धरा ने परपल कलर का ईवनिंग गाउन पहन रखा था, She is looking awesome...

मार्मिक का दिल किया, कि आगे बढ़ कर धरा को अपने उसी के लिए धडकते दिल से लगा लूँ....पर मार्मिक ने अपने इमोशन को काबू करते हुए,धरा के सर पे एक प्यार भरी चपत लगाते हुए बोला,बड़ी प्यारी लग रही हो । धरा के चेहरे पे एक दिल को सुकून देने वाली मुस्कान खेल गई...

धरा,मार्मिक को घर के अंदर ले आई,मार्मिक केन के बने झूले पे बैठ गया । धरा ने मार्मिक से पूछा स्ट्राबरी शेक चलेगा ? मार्मिक हँसते हुए बोला दौडेगा...

धरा फ्रेश स्ट्राबरी शेक बना लायी साथ में पोटैटो वेफर्स भी ले आई ।मार्मिक ने सिप लेते हुए कहा,अच्छा बना है ।धरा ने थैंक्स कहा ... मार्मिक ने आगे बात बढाते हुए कहा,तुमसे एक बात पुछूँ ? धरा बोली हाँ,कहो ना..मार्मिक ने कहा मुझसे शादी करोगी ? धरा ने अपनी लजाती पलकों को झुका लिया ,मार्मिक ने आगे बढ़कर धरा के हाथों को अपने हाथों में बाँध लिया...
चलते चलते _______फासले मिटा कर आपस मे प्यार  रखना ,
 प्यार का रिश्ता यु ही  बरक़रार रखना ,
बिछड़ जाये कभी आपसे हम ,
तो,आँखों मे हमेशा इंतज़ार रखना    .........

Nature Scraps, nature graphics, and nature images for Orkut, Myspace, Facebook, Hi5, Tagged


.








                      



No comments:

Post a Comment

hello