|
मनुषा को अपनी ''डॉल'' से बहुत प्यार था, स्कूल से आने के बाद वो बस अपनी डॉल में ही लगी रहती थी | बहुत सालो तक उसने डॉल को अपने से दूर नहीं किया | पर धीरे- धीरे वो डॉल अब गन्दी होने लगी, थी |मनुषा की मम्मी ने उसकी डॉल को उठा कर फेक दिया | मनुषा ने अपनी डॉल को बहुत ढूंडा पर वो नहीं मिली | धीरे- धीरे मनुषा सब भूलने लगी, उसके पापा ने उसको पहली डॉल से भी सुंदर दूसरी डॉल जो लाकर दे दी थी |
मनुषा रात - दिन अब अपनी नयी डॉल के साथ रहने लगी |मनुषा डॉल को अपने साथ ही लेकर सोती, खेलती, और यहाँ तक की पढ़ती भी उसी को लेकर थी | एक दिन उसकी ''बर्थडे'' थी, मनुषा के बहुत से 'फ्रेंड' मनुषा के घर आये हुएय थे | मनुषा अपने सभी दोस्तों को लेकर, अपने घर की छत्त पर चली गयी|
सभी बच्चे फूटबाल खेलने लगे, मनुषा के घर की बगल में ही एक खाली प्लाट पड़ा था | फूटबाल खेलते समय बच्चो से, फूटबाल उस खाली प्लाट में चली गयी | सब बच्चे फूटबाल को लेने, उस खाली प्लाट में गए | वहां पर, मनुषा की पुरानी डॉल भी पड़ी हुई थी | मनुषा उसे देख कर रोने लगी ,उसने वो डॉल उठा ली | घर आकर उसने अपनी मम्मी से रोते हुएय कहा, की मम्मी ''मुझे अपनी बर्थडे पर मेरी इसी डॉल को में अपने साथ रख सकू इसका गिफ्ट दे दो '' उसकी मम्मी की आंखे भर आई, और उन्होने फिर उसकी , उस गन्दी पुरानी डॉल को साफ़ करके फिर से नया बना दिया | इतनी में ही मनुषा की आँख खुल गयी ,और उसने अपनी डॉल को कस कर पकड़ कर सीने से लगा लिया |

चलते-चलते= मिलने आयेंगे आपसे खवाबो में,
ज़रा जलते चिराग अपने से दूर कर दीजिए,
बस अब और नहीं होता आपसे दूर रह कर इंतज़ार,
ज़रा अपनी पलकों के चिलमन गिरा लीजिये ||

No comments:
Post a Comment